शिमला से सोलन टेलरिंग करने पहुंचा युवक 2 के खिलाफ FIR

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस लाइन के टेलर को अपने घर पर शिमला से टेलरिंग का कार्य करवाने के लिए एक व्यक्ति को बुलाना महंगा पड़ा। पुलिन ने उसके व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि पुलिस लाइन के सहायक उप निरीक्षक राज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस लाइन सोलन के टेलर मनदीप के घर कोई व्यक्ति हाल ही में बाहर से आया है। इस पर टेलर को कमरा चैक किया गया, तो उसके सरकारी आवास पर परिवार के सदस्यों के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसने अपनी पहचान आशीफ अली निवासी उत्तर प्रदेश बताई और बताया कि वह 2 कई को मनदीप के बुलाने पर शिमला से सोलन इसके पास टेलरिंग का काम करने आया है। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News