शिमला में 2 DEAD BODY मिली, पुलिस जांच में जुटी

Crime Shimla

 

DNN शिमला  (रमेश वर्मा)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नगर निगम का एक कर्मचारी कमरे में मृत अवस्था में पाया गया उसका कमरा अंदर से बाद था। छोटा शिमला थाना प्रभारी परवीर ठाकुर ने कहा कि यह कर्मचारी परसु राम (58) शुक्रवार रात कुसम्पटी स्थित निगम के सर्वेंट क्वार्टर में मृत पाया गया। कमरा अंदर से बंद था। वह नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। परसु राम मंडी जिले के चायल चौकी का निवासी था और कुसम्पटी में अकेला ही रह रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक कर्मचारी के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। उसके बाद मृतक के एक पड़ोसी ने इस बारे पुलिस को सूचित किया।
छोटा शिमला थाना प्रभारी परवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो परसु राम को मृत पाया। वह अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से किसी तरह का संदिग्ध पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को आज परिजनों को सौंप दिया गया है। इस सम्बंध में सीआरपीसी 174 के तहत आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है।
वंही शिमला के लोंगवूड स्थित सैनिक रेस्ट हॉउस में एक व्यक्ति की लाश मिली है ।पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार के अनुसार चौकी प्रभारी के अनुसार इसकी पहचान पियूष बत्रा 28 साल प्रेम नगर देहरादून बताई जा रही है। इसकी
रेस्ट होउस के कर्मियों ने पुलिस को दी। जिससे पुलिस शव् की कब्जे में लेकर IGMC मे पोस्ट मौत के लिए भेज दिया गया है।

News Archives

Latest News