DNN शिमला
21 अप्रैल। राजधानी शिमला में जाखू मंदिर के समीप देर रात बारिश और तूफान के दौरान बिजली गिरने के कारण एक हादसा सामने आया जिसमे दो मंजिला इमारत जलकर राख हो गई । यह हादसा रात 12 बजे के करीब पेश आया। गनीमत रही कि इस भवन में कोई रहता नहीं था, इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
वहीं, बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग का वाहन सड़क खराब होने की वजह से डेढ़ घंटा लेट पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का काम 2013 में किया गया था। उसके बाद आज तक लगभग 10 सालों में इस सड़क की सुध नहीं ली गई। लोग बार-बार 10 सालों से अपने पार्षद से इस सड़क कि मरम्मत करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
अग्निशमन विभाग के फायर अफसर मनसा राम ने बताया कि देर रात करीब पौने एक बजे से शुरू आग बुझाने के दमकल टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोपहर करीब 2 बजे तक दमकल टीम आग बुझाने के कार्य में लगी रही। उन्होंने बताया कि मकान खाली पड़ा था जिसके चलते किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।















