शिमला में चिट्टे सहित दबोचे नशा तस्कर, जांच में पुलिस पुलिस

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

29 मार्च। प्रदेश में नशा तस्करों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। खासकर अब प्रदेश में चिट्टे की तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजधानी शिमला की पुलिस ने चिट्टे के साथ एक ओर नशा तस्कर को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम ने आईएसबीटी क्रासिंग पर शिमला निवासी एक व्यक्ति की कार से 15.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है और मामले में आगामी जांच जारी है। शिमला पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

Latest News