DNN शिमला (रमेश वर्मा)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंचीं। छराबड़ा स्थित अपने निर्माणाधीन मकान के परिसर में प्रियंका एसपीजी की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय माली की मदद से मकान के परिसर की क्यारियों में फूलों के पौधे रोपे। कई पौधों की अपनी उपस्थिति में निराई-गुडाई भी करवाई। इसके बाद प्रियंका ने मकान के भीतर करवाए जा रहे लकड़ी के काम का मुआयना किया। आगामी दो दिनों तक वह मकान को फाइनल टच दिलाएंगी। इस मौके पर उनके साथ युवा कांग्रेस नेता मनजीत खाची भी मौजूद रहे।


















