शिमला नागरिक सभा ने किया डीसी ऑफिस के बाहर किया धरना प्रदर्शन

Others Shimla

DNN शिमला 

22 सितंबर। शिमला नागरिक सभा द्वारा आज डीसी ऑफिस के बाहर नगर निगम शिमला के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया व बढ़ाए गए बिजली,पानी व कूड़े के बिलों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होने आरोप लगाया कि नगर निगम आम जनता को लूटने का काम कर रही है व नगर निगम शिमला द्वारा पानी कूड़े के बिलों में जो बढ़ोतरी की गई है। उसे कम किया जाए और अंतिम तारिख के बाद पानी के बिलों पर जो 10 फीसदी एक्सट्रा सरचार्ज लगाया गया है वो जनता से सीधे तौर पर लूट की जा रही है। साथ ही मांग रखी है कि दिल्ली की तरह ही शिमला में भी पानी मुफ्त दिया जाए इसी के साथ उन्होने कहा कि जिन दूकानदारों से पहले केवल किराया लिया जाता था अब उन पर प्रापर्टी टैक्स भी थोप दिया गया है ऐसे में जब दूकाने लम्बे समय से बंद पड़ी थी तो फिर दूकानदारों पर मंदी के दिनों में अतिरिक्त बोझ क्यों डाला जा रहा है इसी के साथ उन्होनें नगर निगम पर आरोप लगाया कि जो लोग 6 महीने पहले ही घर छोड़ कर गांव चले गए है उनसे भी कूड़े, बिजली व पानी के बिल मांगे जा रहे हैं व अगर ऐसे में नगर निगम बिलों को माफ नही करती है तो आने वाले समय में जनता को लामबंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा

News Archives

Latest News