DNN शिमला।
02 मार्च। शिमला नगर निगम चुनावों के लिए फिलहाल अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं भाजपा और कांग्रेस ने इन चुनावों को लेकर अपने बड़े नेताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी है कांग्रेस द्वारा सभी कमेटियों का गठन कर दिया है और बुधवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें कुलदीप राठौर ने कमेटी के सदस्यों को हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए मेनिफेस्टो तैयार करने के निर्देश दिए यही नहीं शहर के बुद्धिजीवी वर्ग से भी मेनिफेस्टो के लिए राय लेने के लिए कहा गया। 
राठौर ने कहा कि घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को विशेष प्रमुखता दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि इसमें नगर निगम में शामिल किए गए उन नए क्षेत्रों में लोगों को राहत व सुविधा देने का विशेष उल्लेख किया जाना चाहिए जिन्हें बर्तमान नगर निगम ने कुछ नही दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोग दुखी है।उन्होंने अपना कोई भी चुनावी वायदा पूरा नही किया। इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिये सभी को एकजुटता के साथ पूर्व में प्रदेश के चार नगर निगम चुनावों की तरह ही प्रयास करने होंगे। बैठक में पूर्व मंत्री कांग्रेस के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन,पूर्व विधायक आदर्श सूद,पूर्व महापौर सोहन लाल, मनोज कुमार,सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, वेद प्रकाश ठाकुर,सुशांत कपरेट,राकेश चौहान,आनंद कौशल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा,सेनराम नेगी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,भूपेंद्र कवंर,पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर,महेंद्र चौहान,प्रोफेसर बी.एल.बीनटा, राजेश वर्मा,पवन चौहान मौजूद थे।















