शिक्षा मंत्री ने सुनी जन समस्याएं

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
29 जून।  शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को मनाली में अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। सुबह ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आएं और अपनी समस्याएं बताई। मंत्री के मौके पर अधिकांश समस्याओं को निपटाने का प्रयास किया। उनके साथ आए अधिकारियों को मौके पर लोगों के छोटे-छोटे कार्य और समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि लोगों की आकाक्षाओं व अपेक्षाओं को पूरा करने का वह पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। वह अधिकांश समय अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिये व्यतीत करते हैं। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने कई करोड़ों की विकास परियोजनाएं दी हैं जिनमें अधिकांश सड़कें व पुल हैं। उन्होंने लोक निर्माण तथा जल शक्ति विभाग के अभियंताओं से कहा कि निर्माण परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए दोगुणी गति देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिन-रात का समय लगाकर सभी कार्यों को पूरा करने के प्रयास करें। सभी कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि पहले ही उपलब्ध करवा दी गई है। इसी के साथ गोविंद ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भी आग्रह किया कि वे विकास के कार्यों को गति प्रदान करने में अपना सहयोग करें। किसी प्रकार की छोटी से वाधा भी निर्माण कार्य में रोड़ा बननी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को राजनीतिक विचारधारा से उपर उठकर अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग करना चाहिए।

News Archives

Latest News