शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया औचक निरीक्षण

Arki Others Solan

DNN अर्की (राजन)

अर्की उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने आने वाले दिनों में स्कूल खोले जाने को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं जायजा लिया वहीं स्कूल परिसर व यहाँ होने वाली गतिविधियों का निरिक्षण किया ।

इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से चल रही नौंवी कक्षा के छात्रों से हर घर पाठशाला में इनसे संवाद किया वहीं ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में चर्चा की । गोविंद सिंह ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस घड़ी में हर घर पाठशाला के माध्यम से हमारे अध्यापक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है । जिसके लिए उन्होंने समस्त अध्यापक वर्ग को बधाई दी । इस दौरान स्कूल प्रशासन ने स्कूल की दो मंजिला भवन को बनाने को बात रखी जिसे शिक्षा मंत्री ने जल्द इस विषय को लेकर करने का आश्वासन दिया । इस।मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर,एसएमसी के सलाहकार नरेश शर्मा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा ।

News Archives

Latest News