शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 28 मार्च से जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर

Kullu Politics

DNN कुल्लू

27 मार्च। शिक्षा, भाष कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 28 मार्च से जिला कुल्लू के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 28 मार्च को शिमला से प्रातः 10 बजे चलेंगे तथा सायं 6 बजे मनाली पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव मनाली में होगा।  इसी प्रकार 29 मार्च को वह प्रातः 11 बजे मनाली में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा रात्रि ठहराव मनाली में होगा।
अपने प्रवास के अंतिम दिन 30 मार्च को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बहांग में प्रातः 10ः30 बजे जिला आयुर्वेंदिक अस्पताल कुल्लू द्वारा आयोजित किए जाने वाले वहु विशेषज्ञ मैडीकल चैक-अप कैंप का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 11 बजे वह ग्राम पंचायत वशिष्ट तथा शनाग में लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुनेंगे तथा मौके पर उनका हल करेंगे।

News Archives

Latest News