DNN सराहां (सुरेश कुमार)
शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे न तो कोई छीन सकता है और न ही चुरा सकता है। शिक्षा इस अर्जित किया हुआ धन है जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है व अपने जीवन मे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ता जाता है। ये बात पच्छाद के विधायक सुरेश कशयप ने घिनि घाड़ के रावमापा गलानाघाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन के दौरान बतौर मुख्यातिथि कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं जिसके लिए सभी विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें ताके सभी अच्छे अंक लेकर उतीर्ण हों। विधायक ने अखण्ड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक मोटिवेशनल कार्यक्रम साबित होगा और बच्चे प्रेरणा लेकर जींवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करेंगे।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने बच्चों को आने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अपने जीवन मे अपना गोल निर्धारित करके कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। इससे पूर्व स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर पच्छाद के विधायक सुरेश कशयप व विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।















