शिक्षण सस्थानों में बनेगी जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस यूनिटे

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

19 अप्रैल  जिला  रेडक्रॉस सोसाइटी बिलासपुर की प्रबन्ध समिति बैठक आज यहां उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने जिला बिलासपुर के समस्त शिक्षण सस्थानों में जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस यूनिटों का तत्काल प्रभाव से गठन करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त पंचायतों व शहरी निकाय क्षेत्रों में आपदा प्रबन्धन से निपटन के लिए स्वयंसेवकों को पंचीकृत कर प्रशिक्षित किया जाए।
उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर कि गतिविधियों के साथ साथ रेडक्रॉस कि सदस्यता बढ़ाने बारे निर्देश। उन्होंने कहा कि जिला के दूर दराज क्षेत्रों में आयुष विभाग के सहयोग से स्वस्थ्य शिविरों के आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनायों के बारे में जनमानस को जागरूक करने बारे में निर्देश। उन्हांेने कहा कि जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय मेलों के आयोजनों के बारे निर्देश दिए।
हिमाचल गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले मूर्तिकार विजयराज उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
बैठक में अस्पताल कल्याण अनुभाग की अनुपमा राय, जिला के समस्त उपमंडलाधिकारी, विभिन्न विभागाध्यक्ष व  सचिव रेडक्रॉस मंडी ओ०पी० भाटिया उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News