शिकारी की मौत के बाद एसपी ने दी चेतावनी

Crime Solan

डीएनएन सोलन
कसौली थाना के तहत शिकार करने जंगल में गए एक व्यक्ति की अपने ही साथ ही गोली लगने से हुई मौत के बाद आईपीएस अधिकारी एसपी मोहित चावला ने शिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि है कि जंगलों में शिकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जिस कार्य के लिए बंदूकों के लाइसेंस दिए गए है वे उसी कार्य के लिए अपनी बंदूक इस्तेमाल करें। यदि किसी की भी शिकायत मिलती है, तो संबंधित व्यक्ति की बंदूक का लाइसेंस रद होगा। उन्होंने जिला के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र के जंगलों में नजर रखे यदि कहीं पर भी शिकार की जानकारी मिलती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें।

News Archives

Latest News