शारीरिक शिक्षक पदों के लिए 3 और 4 जून को होगी बैचवाइज काउंसलिंग

Kullu Politics
Dnewsnetwork
कुल्लू, 26 मई 
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, कुल्लू द्वारा जिला कैडर से संबंधित सी एंड वी वर्ग के शारीरिक शिक्षक (पीईटी) पदों के लिए बैचवाइज काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
   जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूचियों के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किए गए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 08 पदों के लिए 31.12.2005 तक बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के 06 पदों के लिए 31.12.2007 तक बैच, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 01 पद के लिए 31.12.2007 तक बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 08 पदों के लिए 31.12.2007 तक बैच तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 01 पद के लिए 31.12.2006 तक बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग हेतु आमंत्रित किया गया है।
   जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन वे निर्धारित श्रेणी एवं बैच में आते हैं, वे भी अपने दस्तावेजों सहित कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेजीकरण करवा सकते हैं।
   अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अतिरिक्त हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रमाण पत्र तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
 काउंसलिंग का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
आनी एवं बंजार रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों हेतु काउंसलिंग 03 जून, 2026 को प्रातः 10 बजे कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, कुल्लू में आयोजित होगी। कुल्लू रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों हेतु काउंसलिंग 04 जून, 2026 को प्रातः 10 बजे कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, कुल्लू में आयोजित होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों के दौरान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष नंबर 01902-222679 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

News Archives

Latest News