शामती के 2 युवक चिट्टे व चरस के साथ गिरफ्तार, सोलन पुलिस ने कोठो के नजदीक की गिरफ्तारी

Crime Solan

DNN सोलन

सदर पुलिस ने शहर के साथ लगते शामती क्षेत्र के दो युवकों को हेरोइन व चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नाके के दौरान पुलिस ने एक कार को चेक किया जिसके डैश बोर्ड पर एक सिगरेट की डब्बी पड़ी थी शक होने पर पुलिस ने डब्बी को खोल कर चेक किया तो इसके अंदर हेरोइन व चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान राकेश शर्मा तथा रूपेन्द्र के तौर पर हुई हैं। पुलिस पुलिस के अनुसार इनकी अल्टो कार के डेश बोर्ड पर सिगरेट के पैकेट के अन्दर प्लास्टिक के दो लिफाफों में 1.10 ग्राम हैरोइन तथा 6.25 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News