शादी के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने की पढ़िए यह ख़बर

Others Una
DNN ऊना
28 अक्तूबर। भूतपूर्व सैनिकों की बेटी की शादी अथवा विधवा पुनर्विवाह पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने की कट ऑफ तिथि को बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण मेज़र रघबीर सिंह ने बताया कि 22 सितंबर 2019 के बाद हुई शादियों के संदर्भ में वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए 30 नवंबर तक केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन अपलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2020 के बाद बेटी की शादी अथवा विधवा पुनर्विवाह पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन दर्ज करने की अवधि पूर्व की भांति छ: माह/180 दिन ही रहेगी।

 

News Archives

Latest News