शांति का संदेश देने के लिए दौड़ेगा ST. LUKES SOLAN

Solan Sports

DNN सोलन
दुनिया भर के लोगों को शांति का संदेश देने के लिए सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल दो दिनों तक अलग अलग वर्ग की मैराथन दौड़ा आयोजित करने जा रहा है। यह मैराथन शुक्रवार व शनिवार को आयोजित होगी। स्कूल की प्रधानाचार्य ऐनाबेला एगनेस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केजी कक्षा से लेकर पांचवीं तक के बच्चों के लिए शुक्रवार को स्कूल के मैदान में ही मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। जबकि छठी से लेकर जमा दो तक के लिए शनिवार को मैराथन आयोजित की जाएगी।

News Archives

Latest News