शांतला में जनमंच कार्यक्रम में 135 लोगों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

Kangra Politics

DNN परागपुर

राज्य में जनमंच कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद का अहम जरिया बना है इससेे लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर त्वरित निदान भी सुनिश्चित हो रहा है। यह उद्गार उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रविवार को कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर में शांतला में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। जनमंच के दौरान जसवां परागपुर  विस क्षेत्र की पंचायतों शांतला, पीर सलूही, अलोह, पुनानी, काटोह टिक्कर, गुदारा चपलाह, भरौली जदीद, कोलापुर, चौली, कुहना, रक्कड़, कुडना, सरद डोगरी, कालोहा, मनियाला के अतिरिक्त आस-पास की पंचायतों के लोगों की अपनी अपनी समस्याएं प्रस्तुत की गईं।   
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान व प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा इस दिशा में नए कार्यक्रमों तथा योजनाओं को कार्यन्वित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेयजल की बेहतर सुविधा तथा पुरानी स्कीमों के जीर्णोद्वार के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करना ही सरकार का प्रमुख ध्येय है। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है।
शांतला में आयोजित इस जनमंच कार्यक्रम के तहत 252 शिकायत पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें प्री- जनमंच के तहत 110 तथा जनमंच कार्यक्रम के दौरान 142 शिकायत पत्र प्राप्त हुए इसमें जनमंच कार्यक्रम के दौरान 135 शिकायत पत्रों का निपटारा किया गया है। लंबित शिकायतों को दस दिन के भीतर निपटारा करने के लिए कहा गया है इस बाबत प्रार्थी को सूचित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें आयुर्वेदिक तथा एलोपेथिक दोनों ही विभागों द्वारा 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

News Archives

Latest News