शांडिल ने की 1 लाख रुपए देने की घोषणा

Others Politics Solan

DNN सोलन

ग्राम पंचायतों तोप की बेड में 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले समुदाय भवन की आधारशिला पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक धनीराम शांडिल ने रखी। इस मौके पर लोगों ने विधायक के समक्ष पानी की समस्या रखी। जिस पर विधायक धनीराम शांडिल ने तोप की बेड से गांव चौरा तक पानी की कुहल को पक्का करने के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ मौजूद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार सिंह ठाकुर ने कहां कि क्षेत्र में कांग्रेस पहले से ही विकास कार्य करती आई है और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान शांडिल ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके द्वारा उठाए गए मामलों को विभिन्न विभागों के समक्ष उठा कर उनका समाधान करने के लिए आश्वासन भी दिया।

News Archives

Latest News