शांडिल ने कहा अब तो BJP सरकार है फिर HOSPITAL की हालत दयनीय क्यों

Himachal News Politics Solan

DNN सोलन
पूर्व सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री एवं सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की दयनीय हालत पर भाजपा की घेराबंदी की है। सोलन ब्लाक कांगे्रस की बैठक के दौरान शांडिल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल की हालत खस्ता हो गई है। जितने डाक्टर कांग्रेस कार्यकाल में अस्पताल में थे, उतने भी यहां पर नहीं रह गए है, जबकि जब भाजपा विपक्ष में थी, तो लोगों को गुमराह करती थी कि भाजपा सरकार बनने पर क्षेत्रीय अस्पताल का कायाकल्प होगा। उन्होंने भाजपाइयों से सवाल किया कि अब तो प्रदेश में भाजपा की सरकार है, तो अब क्षेत्रीय अस्पताल की हालत दयनीय क्यों है।
बैठक ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में वरिष्ठ काग्रेस नेता गीता राम ठाकुर और एलआर वर्मा के निधन पर मौन रख शोक व्यक्त किया गया। धनीराम शाडिल ने काग्रेस सरकार के समय निर्वाचन क्षेत्र लगभग पूरी हो चुकी विकासात्मक औपचारिकताओं जैसे ओल्ड बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास पार्किग, चंबाघाट के समीप ट्रासपोर्ट नगर, शामती बाई पास, चंबाघाट से सोलन तक बनने वाले पैदल मार्ग और बहुत से अधूरे रहें विकास कार्यो की निरंतर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सोलन अस्तपाल की दयनीय हालत पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने सभी पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं को एक दूसरे का सम्मान करने का अनुरोध किया और काग्रेस पार्टी को एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में काग्रेस की जीत के लिए प्रेरित किया।
बैठक में जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर, ब्लॉक कंडाघाट अध्यक्ष संजीव ठाकुर , शहरी अध्यक्ष जतिन साहनी , कोंग्रस नेता मोहन मेहता, रमेश ठाकुर, अरुण शर्मा, संजय भंडारी, सरदारा सिंह ठाकुर, सुभाष वीरमणि, जगमोहन मल्होत्रा, मुकेश शर्मा, पालक राम कश्यप, योगिंदर सेठी, विशाल वर्मा, रोहित शर्मा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

News Archives

Latest News