शांडिल गुमशुदा शिकायत लेकर पहुंची कांग्रेस

Crime Himachal News Politics

डीएनएन सोलन
सोलन के विधायक धनीराम शांडिल की सोशल मीडिया पर गुमशुदा लिखकर फोटो डालने पर विवाद हो गया है। कांगे्रस मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल विधायक धनीराम शांडिल की फेसबुक पर किसी व्यक्ति ने फोटो डाली है। इसमें उन्हें गुमशुदा बताया गया है। इस पोस्ट डालने वाले खिलाफ कांगे्रस ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी मोहित चावला से इस संबंध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कंडाघाट के प्रधान संजीव ठाकुर ने मुलाकात करके उनसे पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि शिकायत को डीएसपी को सौंपा गया है।

 

 

News Archives

Latest News