शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों को Solan में दी श्रद्धांजलि

Others Solan

 

DNN सोलन

अग्निशमन केंद्र सोलन में अग्निशमन सेवा दिवस आयोजित किया गया।  इस मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में एक मालवाहक समुद्री जहाज में आग लगने से शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी।  अग्निशमन केंद्र सोलन के उप अग्निशमन अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष अग्निशमन विभाग अपने विभाग के शहीद हुए 66 कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए अग्निशमन सेवा दिवस मनाता है और उन सभी कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देता है ।  जिन्होंने अपना कर्तव्य का पालन करते हुए मालवाहक जहाज में लगी आग के दौरान अपनी जान गवा दी थी और ऐसे शहीदों को हर वर्ष श्रद्धांजलि दी जाती है।

News Archives

Latest News