DNN शिमला
07 अक्तूबर। देश में कोरोना का कहर थम नही रह है। अब शिमला में शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गौर रहे कि बिते दो दिन पहले इनका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जो कि आयुर्वेदा में डॉक्टर है । बताया जा रहा है कि मंत्री सुरेश भारद्वाज की पत्नी की बीति रात को तबियत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी ले जाया गया। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। सुरेश भारद्वाज की पत्नी को आईजीएमसी में ही भर्ती किया गया है, जबकि मंत्री सुरेश भारद्वाज घर पर ही आइसोलेट हुए है।















