शहरी युवा कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष पुनीत नारंग का भाजपा पर तीखा प्रहार, कहा  मंत्री दे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा  

Others Solan

 

DNN सोलन ब्यूरो

23 अगस्त। प्रदेश में मंत्रिमंडल के एक ओर मंत्री पर घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी का गुस्सा फूटता दिखाई दे रहा है। शहरी युवा कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष पुनीत नारंग (बादल) ने भारतीय जनता पार्टी पर भ्र्ष्टाचार  में डूबने का आरोप लगाया है।  उनका कहना हैं कि  हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल के एक ओर मंत्री पर राजस्व विभाग में करोड़ो के घोटाले को लेकर विजिलेंस जांच शुरू होनी है, जिसके तार कहीं न कहीं सोलन से भी जुड़े हुए हैं।उन्होंने कहा कि मंत्री को तुरंत नैतिकता के आधार पर अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए।

उनका कहना है कि  प्रदेश में कुछ समय पूर्व कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में घोटाला हुआ था। इस दौरान भी भाजपा के एक शीर्ष नेता की एवं एक अधिकारी की कुर्सी चली गई है।  अधिकारी को तो कुछ समय तक जेल की हवा भी खानी पड़ी औऱ पूरे देश मे हिमाचल के सिर नीचा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि  सरकार एवं मुख्यमंत्री पर अफसरशाही हावी है। भ्रष्टाचार पर भाजपा के नीति औऱ नियत में स्पष्टता नही दिख रही है। इस का सीधे तौर पर जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्व में भी भाजपा नेताओं पर भू-माफिया होने के आरोप लगते रहे है। विजिलेंस जांच शुरू करते ही तुरन्त प्रभाव से मंत्री का त्यागपत्र ले लेना चाहिए था, ताकि जांच प्रभावित न हो सके।  परन्तु अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। उनका कहना है कि जल्द ही मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो युवा कांग्रेस जल्द ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार है।

News Archives

Latest News