DNN सोलन
मृत्यु होने की स्थित में अब लोगों को शव रखने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दाह संस्कार के लिए वे अपने रिश्तेदारों का इंतजार कर सकेंगे, क्योंकि अब शव रखने के लिए लोगों को शहर में निशुल्क डेड बाडी फ्रीजर उपलब्ध होगा। अकसर मृत्यु की स्थिति में लोगों को अपने रिश्तेदारों का इंतजार दाह संस्कार के लिए करना पड़ता है। ऐसे में कई लोगों के रिश्तेदार देश के दूसरे राज्यों व विदेशों में रहते हैं। ऐसे में शव ज्यादा दिनों तक नहीं रखा जा सकता। इसे देखते हुए यह फ्रीजर दिया गया है। इसका संचालन एवं रख रखाव डा. रोहित सबलोक द्वारा किया जाएगा। सोलन के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक तागरा की धर्मपति शशि ने अपने पति व बेटे प्रतिक की स्मृति में यह फ्रीजर आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाया है।















