DNN सोलन
सोलन जिला पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध शिंकजा कसते हुये माह मई 2019 में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को न्यायालय द्वारा 88 वाहन चालकों को न्यायालय के उठने तक की सजा सुनाई गई तथा 2,22,100 रू0 जुर्माना किया गया ।
जून महीने में अदालत ने 148 वाहन चालकों को न्यायालय के उठने तक की सजा सुनाई गई तथा 4,55,000 रू0 जुर्माना किया गया ।
माह जुलाई में न्यायलय द्वारा 133 वाहन चालकों को न्यायालय के उठने तक की सजा सुनाई गई इसके अतिरिक्त 2 वाहन चालको को 7 दिन व 1 वाहन चालक को 4 दिन साधारण कारावास की सजा सुनाई गई तथा 2,17,603 रू0 जुर्माना किया गया । यह जानकारी ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने दी।















