DNN धर्मपुर
धर्मपुर थाना क्षेत्र के तहत सोलन एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
टीम ने बीती देर रात्रि एक व्यक्ति से 403 ग्राम चरस बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई की टीम कुमारहट्टी नाहन रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सड़क पर पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर चेक किया गया तो तलाशी के दौरान उसके पास से 403 ग्राम चरस बरामद हुई। इस व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्यवाही की जा रही है।















