DNN मनाली
28 जुलाई । व्यास नदी में आई बाढ़ से बह गए अस्थाई पुल को ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर तैयार कर लिया है। अस्थाई पुल बनाने में मनाली प्रशासन का भी बेहतर सहयोग मिला है। गोशाल गांव में गौ महायज्ञ आज से शुरु हो रहा है। सोमवार को आई बाढ़ ग्रामीणों के पुल को बहा कर ले गई तो ग्रामीण चिंतित हो उठे। हजारों लोगों ने इस महायज्ञ में भाग लेना है। ग्रामीणों को यह चिंता खाये जा रही थी कि कम समय में अस्थाई पुल का निर्माण कैसे होगा। बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने आए एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी प्रशासन को मदद करने के निर्देश दिए। आज सभी ग्रामीणों ने मिलकर इस अस्थाई पुल का निर्माण कर लिया। एसडीएम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि गोशाल गांव के लिए अस्थाई पुल तैयार कर लिया गया है।
दूसरी ओर पहली बार
उझी घाटी के इतिहास गौ कथा महायज्ञ किया जा रहा है। नौ गांव के ग्रामीण मिलकर इस महायज्ञ का आयोजन कर रहे हैं। महायज्ञ के लिए आयोजन को गठित कमेटी के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर व कारदार हरी सिंह ठाकुर ने बताया कि देव आदेश का पालन करते हुए नौ गांव के ग्रामीण गौ कथा महायज्ञ करने जा रहे हैं। इस महायज्ञ में मनाली घाटी के 17 देवी देवता भाग लेंगे।
यह देवता आएंगे महायज्ञ में,,,
पराशर ऋषि कुलंग, वशिष्ठ ऋषि वशिष्ठ, मनु ऋषि व माता हिडिम्बा मनाली, सियाली महादेव सियाल, शंख नारायण नसोगी, गोहरी देवता पारशा, शांडिल्य ऋषि शालीन, सृष्टि नारायण अलेउ,शावर्णी माता व थान देवता शुरु, फाइया नाग प्रीणी, तक्षक नाग भनारा, संध्या गायत्री जगतसुख, प्यूली नाग बटाहर, गणेश भगवान घुड़दौड़ व बशुकी नाग हालाण















