व्यापारी गोली कांड में हरियाणा से 2 युवक ARREST

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन
सोलन के राजगढ़ रोड़ पर एक व्यापारी के घर में घूस कर गोली चलाने के मामले में सोलन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने हरियाणा से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगामी समय में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी रामपुरा मुहल्ला हिसार व मानू निवासी हरियाणा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक हरियाणा में सक्रिय अपराधी गैंग के सदस्य है। यह दोनों आरोपी वारदात के दिन ही सुबह के समय सोलन पहुंचे थे और घटना को अंजाम देकर आटो में बैठक कर बाई पास तक गए। इसके बाद यह बस में सवार होकर अंबाला तक गए। एसपी मोहित चावला ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एएसपी शिव कुमार व तकनीकी जांच टीम की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस पूरे मामले पर से पर्दा उठा देगी।

 

News Archives

Latest News