वो करवा रहा था एंट्री इतने में बैग से उड़ा दिए 40 हजार

Crime Kangra

DNN बैजनाथ
एटीएम से 40 हजार रुपए निकालने के बाद पास बुक में एंट्री करवा रहे एक व्यक्ति के बैग से उक्त पैसे चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फटाहर निवासी हाकम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि जब वह पासबुक में एंट्री करवाने के लिए लाइन में खड़ा था तो बैग से किसी व्यक्ति ने उनके 40 हजार रुपये चुरा लिए।

हाकम ने बताया कि राशि उन्होंने बैंक के बाहर लगी एटीएम से निकलवाई थी। इसके बाद पासबुक में एंट्री करवाने के लिए बैंक के अंदर लाइन में लग गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने मौका देखकर बैग में रखे पैसे निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Archives

Latest News