वेणुगोपाल के राज्यसभा के लिए चुने जाने पर सोलन के कांग्रेसी खुशी

Politics Solan

DNN सोलन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी केसी वेणुगोपाल को राजस्थान से राज्यसभा में चुनकर आने पर सोलन के कांग्रेसी नेताओं ने खुशी जताई है। सोलन कांग्रेस के नेताओं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल ठाकुर, रमेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव अरुण शर्मा, पर्यटन विभाग के पूर्व डायरेक्टर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी ,ज़िला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमन सेठी ,प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव संजय भण्डारी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित ठाकुर ज़िला लीगल सेल के अध्यक्ष गगन चौहान, पूर्व ज़िला महासचिव ,अजय चौहान रोहित शर्मा, सुभाष वर्माणि निश्छल कुमार ने बधाई दी है व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यस्थान के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का धन्यवाद किया है । उन्होंने कहा है कि वेणुगोपाल के राज्यसभा में आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान होगी ।

News Archives

Latest News