वेंडिंग मशीन पर कार्य करते हुए मजदूर की उंगलियां कटी

Crime Solan

DNN सोलन, 5 सिंतबर :

सोलन के सलोगड़ा में वेंडिंग मशीन में सरिया मोड़ने का काम करते हुए एक व्यक्ति की उंगलियां कटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित ठेकेदार व फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि अमरेंद्र कुमार निवासी बिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को दाऊंसी सलो गड़ा साइट पर वेंडिंग मशीन में सरिया मोड़ने का काम करते हुए इसके भाई विपिन के दोनों हाथ मशीन में आने के कारण उंगलियां कट गई हैं। यह हादसा ठेकेदार व फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी द्वारा मौके पर कोई भी इलेक्ट्रिशियन नियुक्त न करने के कारण हुआ है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News