डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष)
उप तहसील दाड़लाघाट के प्रांगण में जिला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट ने 7वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया ।इस कार्यक्रम में मदन चौहान निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम शिमला एवं पूर्व जिलाधीश सोलन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । कार्याक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि मदन चौहान व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्यातिथि मदन चौहान ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिक सच्चे देशभक्त होते हैं। जब भी पूर्व सैनिकों की चर्चा होती है तो उनके सैनिक जीवन के त्याग साहस, शोर्य पराक्रम, वीरता, बलिदान, अनुशासन, देशभक्ति की बात अवश्य आती है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक अपनी सेवा, कोशल एवं योगदान का उपयोग समस्त समाज के साथ मिलकर सामाजिक जीवन को उच्च शिखर तक ले जाने तथा राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
पूर्व सैनिकों ने समस्याओं से मुझे अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर एस डी एम अर्की छवि नांटा, डी एस पी दाड़लाघाट अमित शर्मा ,सीमा सांख्यान अध्यक्षा हिमाचल प्रदेश बिटिया फाउंडेशन , भूतपूर्व सैनिकों के प्रधान बी आर भटिया ने भी सम्बोधित किया भटिया ने पूर्व सैनिकों के लिए केंद्र, राज्य व सभा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर एस डी एम अर्की छवि नांटा, डी एस पी दाड़लाघाट अमित शर्मा, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट हीरालाल, चमन लाल, सूबेदार प्रकाश चन्द, कैप्टन दिलाराम, रतिराम, वीर नारियाँ गीता देवी, भागो देवी, कांता देवी, अमरजीत कौर सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक विधवाएं शामिल थी। इस अवसर पर वीर सैनिकों व वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया ।
















