वीरभद्र को जरूर मिलता हूं गले : राहुल गांधी

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच लोगों को अंतर बताया और कहा कि वे वीरभद्र सिंह को सम्मान करते है और उनकी हर बात को ध्यान से सुनते है, क्योंकि वीरभद्र सिंह एक अनुभवी नेता और उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। यहीं कारण है कि उन्हें जब भी वीरभद्र सिंह मिलते है, वे उनके गले जरूर मिलते है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी जब वीरभद्र मंच से भाषण दे रहे थे, तो उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इंसान को अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और यहीं फर्क कांग्रेस के नेताओं व भाजपा के नेताओं में है। उन्होंने कहा कि एक बार प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी झूठ बोलते है जबकि 6 बार मुख्यमंत्री बनने वाला इंसान अपनी गलतियों से सबक सीखने की बात कहता है। मोदी तो अपनी कोई गलती मानने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को समझ नहीं है।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि मोदी कभी बादलों की आड़ में हमले की सलाह देते है ताकि राडार में विमान न आ सके। तो कभी 1988 में डिजिटल कैमरा और इमेल करने की बात करते है।

News Archives

Latest News