DNN बद्दी
यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौहान की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानपुरा पहुंचने पर प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप बावा व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी का जोरदार स्वागत किया। मानपुरा में यूथ इंटक द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा कि आने वाले विस चुनावों में इंटक अहम भूमिका निभाएगी। प्रदेश के सभी अहम विस क्षेत्रों में इंटक संगठन के साथ साथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पसीना बहा रही है। हरदीप बावा ने कहा कि इंटक मजदूरों की लड़ाई लडऩे के साथ साथ आम जनता की समस्याओं के लिए भी लड़ रही है। आने वाले विस चुनावों में इंटक के हजारों कार्यकर्ता एक निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने आहवान किया कि संगठन की मजबूती के साथ साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस को भी मजबूत करें।
जबकि जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक दून राम कुमार चौधरी ने यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंटक मजदूरों के हक के लिए हमेशा ईमानदारी से लड़ती आई है। अब विधानसभा चुनाव भी नजदीक आने वाले हैं तो इंटक का हर एक कार्यकर्ता फील्ड में जाकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करे। इस मौके पर यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौहान ने कहा कि आने वाले विस चुनावों में इंटक का हर कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ काम करेगा और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगा। जसविंद्र चौहान ने स्वागत कार्यक्रम और जनसभा को सफल बनाने के लिए समस्त इंटक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, इंटक के जिलाध्यक्ष संजीव कुंडलस, दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मैहता, युवा समाजसेवी बिंदू गोरसी, लोदीमाजरा के उपप्रधान गुरचरण सिंह, पूर्व प्रधान किशोर धीमान, प्रिंस शर्मा, सुभाष ठाकुर, गजेंद्र तिवारी, नंदमोहन, विजय कुमार, राजन गोयल, गुरमीत सिंह, दारा सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश ढेला, राजेंद्र ढेला, मेहर चंद, केवल चौधरी, लखविंद्र चौहान, गुरदेव सिंह, सोकृत कश्यप, राम लाल चौधरी, गोलू चौधरी, रिंकू चौधरी, राजू चौधरी समेत भारी संख्या में इंटक व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















