विस की इस समिति ने किया सीवरेज उपचार संयंत्र स्थल का निरीक्षण

Others Solan

DNN नालागढ़

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने आज समिति के अध्यक्ष विधायक सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के नानोवाल में 16.40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जा रहे सीवरेज उपचार संयंत्र के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। 3.6 एमएलडी क्षमता के इस सीवरेज उपचार संयंत्र एवं मल निकासी परियोजना को वर्ष 2048 की आवश्यकताओं के दृष्टिगत तैयार किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियेाजना के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि यह योजना शीघ्र कार्य आरंभ कर सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना के निर्मित होने से समूचे क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।
उपायुक्त विनोद कुमार ने समिति को विश्वास दिलाया कि इस दिशा में विभिन्न कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। समिति के सदस्य किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी, बड़सर के विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र कुमार तथा कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर बैठक में उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News