विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस पर नाहन में निकाली गई जागरूकता रैली

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

24 मार्च। आज विश्व टीबी उन्मूलन दिवस है। इस दिवस को टीबी से पूरे समाज को बचाने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। लिहाजा नाहन में आज इस दिवस पर स्वास्थय विभाग के सौजन्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थय कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों ने विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को टीबी से बचाव बारे स्लोगनों एवं पम्पफ्लेट्स के माध्यम से जागरूक किया। बीएमओ डॉ मोनिशा अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व टीबी जागरूकता पखवाड़ा आयोजित किया गया था और आज विश्व टीबी उन्मूलन दिवस पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज इस रैली के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि टीबी का इलाज संभव है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर इसकी जांच करवाएं और इलाज करवाएं।

News Archives

Latest News