DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
25 नवंबर। दिखावे को छोड़ हमे व्यावहरिकता स्तर को समझने की आवश्यकता है। जान बचेगी तो सब कुछ सम्भव है और अगर जान ही खतरे में आ जाएगी तो ख़ुशी का भी कोई औचित्य नहीं रहता है। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डा. राजीव सहजल ने कही। उन्होंने कहा कि शादियों में हमे सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार ने नियम बनाए है और इन नियमों की पालना करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा की प्रदेश में लोग सावधानियों को छोड़ते दिखाई दिए है। लोग मास्क का प्रयोग व् सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे है, लेकिन अब हमे ऐसा नहीं करना है। प्रदेश में डेथ रेट पिछले दिनों में बढ़ा है। इसके लिए उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना न भूलें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और अपने हाथों को स्वच्छ रखें।
सार्वजनिक, धार्मिक व विवाह कार्यक्रमों के चलते नवम्बर में बढ़ा स्प्रेड
कोरोना का स्प्रेड नवंबर माह में अधिक विवाह व धार्मिक आयोजनों के चलते बढ़ा है। इसके लिए जिनके घरों में यह आयोजन हो रहे है वह भी इस और ध्यान दें। आयोजनों के दौरान भी नियमों का पालन करना आवश्यकता है, तभी हम इस संक्रमन को फैलने से रोक सकते है।















