विभाग ने पिछले दो दिन में 807 लीटर शराब पकड़ी

Crime Himachal News National/International Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश के कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया है कि विभाग ने पिछले दो दिन में 807 लीटर शराब पकड़ी है। युनूस ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा शराब की कुल 325 बोतलें बरामद की गई। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विभाग ने 65 दलों का गठन किया है। इन दलों द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पिछले दो दिनों में लगभग 807 लीटर अवैध शराब को कब्जे में लिया है। शराब की कुल 325 बोतलें बरामद की गई हैं। इसके अतिरिक्त विभाग ने जिला नूरपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश देकर 550 लीटर लाहन को कब्जे में लेकर नियमानुसार नष्ट किया है और दोषी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है। विभाग ने मंडी जिला में भी 10 लीटर लाहन को कब्जे में लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कर आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में स्थित सभी शराब की दुकानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश में स्थित सभी बॉटलिंग प्लांट्स, वाइनरी, ब्रूरी एवं थोक विक्रेताओं के गोदामों पर विभाग के अधिकारी कड़ी नजर रख रहे हैं। यदि किसी भी लाइसेंसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग के एनफोर्समेंट जोन के प्रभारियों को आबकारी, वस्तु एवं सेवा कर अधिनियमों के अंतर्गत दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं।

News Archives

Latest News