विफल रहा भाजपा सरकार का चार साल का कार्यकाल-मेहता

Politics Shimla

DNN शिमला
भाजपा सरकार का चार साल का कार्यकाल विफल रहा है। प्रदेश के दो बड़े चेहरे केंद्र की भाजपा सरकार में हैं बावजूद इसके प्रदेश में कोई बड़े प्रोजेक्ट नही ला पाए हैं। यह बात कांग्रेस मीडिया विभाग के समन्वयक आईएन मेहता ने कही। आईएन मेहता ने कहा कि भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र में जो वायदे किए वह पूरे नही हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार चार साल में पूरी तरह विफल रही है। रोजगार व विकास के वायदे सभी खोखले साबित हुए हैं। डबल इंजन की सरकार बताए की कितने बड़ी परियोजनाएं प्रदेश में लाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो बड़े चेहरे केंद्र में है लेकिन प्रदेश के लिए कुछ नही कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार देश की जनता झेल रही है। पेट्रोल डीजल के मूल्य हर रोज बढ़ रहे हैं। देश मे सर्वाधिक 60 प्रतिशत टेक्स पेट्रॉल डीजल पर वसूला जा रहा है जो कि सर्वाधिक है। भारत मे पड़ोसी देशों की तुलना में पेट्रोल की कीमत अधिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार साल की विफलताएं जनता के सामने है। सरकार की नीतियों से कर्मचारी, किसान बागवान सभी दुखी है। इसका जवाब जनता चुनावो में देगी। भाजपा की सरकार चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन कर रही है जिसकी शिकायत चुनाव आयोग को की गई हैं लेकिन इसका समय पर निपटारा नही हो पा रहा है।

News Archives

Latest News