विधायक बोले देश के हर राज्य जूझ रहा है जल संकट से

Himachal News Others Una
DNN ऊना
14 नवंबर –नेहरु युवा केन्द्र ऊना के तत्वाधान मंे आज ग्राम पंचायत टटेहड़ा में जल के महत्व और संरक्षण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि आज देश के हर राज्य जल संकट से जूझ रहा है और देश के कई शहरों में पानी का काफी किल्लत है। आज प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण के महत्व को समझना होगा और जल के संरक्षण और संवर्धन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होेंने बताया कि केन्द्र सरकार ने जल संकट पर काबू पाने के उद््देश्य से ही जल शक्ति अभियान शुरु किया है। उन्होंने कहा कि भू-जल के गिरते स्तर को बढ़ाने के लिए वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।इस मौके पर जल के महत्व व संरक्षण पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विधायक राजेश ठाकुर ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान इंदु बाला, स्वयं  सेवा समूह संगठन की महिलाएं, प्रकाश चंद, पूर्व प्रधान सरदार पूर्ण सिंह, स्वयं सेवक हेम रजत व स्वयं सेविका रविना, राजेश सिंह, कर्मचंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

News Archives