विधायक निधि का 75 फिसदी होगा पहाड़ी पंचायतों में खर्च

Baddi + Doon Others

डीएनएन बददी
भाजपा दून मंडल द्वारा हल्के के नवनिर्वाचित विधायक सरदार परमजीत सिंह पम्मी का दाड़वा में पगड़ी व तलवार देकर सम्मान किया गया। मंडल के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों ने इस समारोह में शिरकत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। परमजीत ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दून हल्के के पहाड़ी क्षेत्र की पूर्व सरकारों ने जमकर उपेक्षा की है। लेकिन अब यहां पर नए उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करवाया जाएगा। पहाड़ी हल्के में रोजगार के नए अवसरों को तैयार किया जाएगा। विधायक निधि का 75 फिसदी हिस्सा दून के पहाड़ी क्षेत्र में ही खर्च किया जाएगा। सड़कों की खस्ताहाल के मद्देनजर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो स मान उन जैसे छोटे से कार्यकर्ता को दिया है उसके लिए वह हमेशा पार्टी के ऋणी रहेंगे। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमूखी विकास होगा। दून हल्के में 700 करोड़ का हवाई विकास नहीं होगा बल्कि सबके विकास को साथ लेकर ही योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। भाजपा मंडलाध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीड़ है। उसे किसी प्रकार का लोभ नहीं व केवल सम्मान का ही भुखा है। दाड़वा की पंचायत प्रधान ममता गुप्ता, बीडीसी सदस्य आशा देवी व पार्टी उपाध्यक्ष पूर्ण चंद गुप्ता ने पंचायत में पधारने पर विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत किया।

News Archives

Latest News