DNN बरोटीवाला
06 सितंबर। कंडोल के ग्रामीणों ने रविवार को कंडोल में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान कंडोल ग्राम पंचायत बनने के दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी का आभार व्यक्त किया है। बलबीर ठाकुर का कहना है कि कंडोल ग्राम पंचायत बनाने के लिए दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने अथक प्रयास किए है। उन्होंने कहा कोरोना पॉजिटिव होने के बाबजूद इस पंचायत के लिए बेहद प्रयास किए। उन्होंने बताया कि कंडोल के ग्रामीणों की करीब 25 साल पुरानी मांग अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पंचायती राज मंत्री वीरेंदर कंवर के आशिर्वाद से विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने सिरे चढ़ाई है।
इस पंचायत को बनाने के लिए तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। बलबीर ठाकुर ने कहा कि हमारे विधायक परमजीत सिंह ने अपने शासन काल मे जो जनता से वायदे किये उनको पूरा किया।हल्के के किसी भी व्यक्ति व कर्मचारी के साथ भेदभाव से कार्य नही किया।विधायक की कार्यप्रणाली से ही हल्के में विकास को नई दिशा मिली। हल्के के कोने-कोने में विकास पहुंचाया। बलबीर ठाकुर ने कहा कि नई पंचायत मिलना आप लोगो की भी बहुत बड़ी मेहनत है आप लोगो मे जो लड़ाई लड़ी उसके लिए आप भी बराबर के हकदार है।
पंचायत प्रधान आशा कंवर व पूर्व प्रधान ललित शर्मा व अन्य लोगो ने इस पंचायत के गठन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंदर कंवर विधायक परमजीत सिंह पम्मी भाजपा दुन मण्डल का आभार जताया तथा कहा कि अब लोगो को इस पंचायत के घटना से सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर बलबीर ठाकुर के साथ पंचायत प्रधान आशा कंवर, रामकरण ठाकुर, अनिल शर्मा, ठाकुर दास, भाग सिंह, जोगिंदर ठाकुर, नरेश ठाकुर, ज्ञान चंद, घनश्याम कंवर, बक्शी राम, नराता राम, दिला राम पंवर, गुरदेव सिंह, रंजीत सिंह, कर्म चंद, हरदीप सिंह, गुरदयाल कश्यप, देवराज सिंह, बाबूराम, मुकेश, गुरदीप सिंह, शेर सिंह, गोपाल चंद, हरदीप सिंह, करतार चंद, बांका राम, रविकुमार, अभिषेक, रामलाल ठाकुर, मस्त राम, देवीराम, शिवचरण हाजिर थे।
















