DNN चंबा
20 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में जिला स्तरीय अंडर -19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 21 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में जिला स्तरीय अंडर 19 छात्रा वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे । उसके उपरांत दोपहर बाद बगढ़ार का दौरा करेंगे। 22 अक्टूबर को कुलदीप सिंह पठानिया ग्राम पंचायत साढल तथा फगोत का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे ।विधानसभा अध्यक्ष 23 अक्टूबर को शाहपुर के लिए रवाना होंगे।















