विद्युत बोर्ड कर्मियों को 28 घंटे बाद मिली कामयाबी, सुचारू हुई आपूर्ति

Others Solan
DNN धर्मपुर(सोलन)
05 फरवरी। धर्मपुर व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 28 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई है। बड़ोग व अन्य जगहों पर विद्युत् लाइनों पर गिरे पेड़ों व टहनियों को हटाने व बोर्ड के कर्मियों की कड़ी मशक्क्त कर लगभग 28 घंटे बाद विद्युत लाइनों को सुचारु करने में कामयाब हुए है। विद्युत आपूर्ति के सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि बर्फबारी के कारण धर्मपुर व आसपास के कई क्षेत्र 28 घण्टों से अंधेरे में डूबे रहे।इससे कड़ाके की ठंड में लोगों को खासी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा। बर्फबारी के बाद से ठप्प पड़ी विद्युत आपूर्ति से लोगों के कामकाज भी प्रभावित हुए।

विद्युत बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार अधिक बर्फबारी के चलते बड़ोग व अन्य कई जगहों पर विद्युत लाइनों के ऊपर पेड़ व टेहने गिरे। यही नहीं सोलन से धर्मपुर को आ रही 33 केवी की हाई वोल्टेज तारे डेमेज हुई। इसके चलते बड़ोग, कुमारहट्टी, धर्मपुर, सनावर व साथ लगते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है।

गौरतलब हो कि गुरुवार को लगभग 02 बजे क्षेत्रों में अधिक हिमपात हुआ। हिमपात होने के बाद कई जगहों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने की सूचना विद्युत बोर्ड को मिली। सूचना के बाद से ही बोर्ड की टीमों ने मौका सम्भाला। बोर्ड ने 28 घंटों की कड़ी मशक्क्त के बाद विद्युत लाइनों को जोड़ा और लगभग आठ बजे आपूर्ति सुचारू हुई है। उधर, स्थानीय लोगों ने बोर्ड के खिलाफ रोष भी व्यक्त किया है।
विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता गौरव अधीर ने बताया कि विद्युत लाइनों को सुचारु कर दिया गया है।  उन्होंने बताया कि लाइनों पर पेड़ गिरने के चलते अधिक समय लगा है।

News Archives

Latest News