विकास ठाकुर समेत 3 कांग्रेसी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 3 कांग्रेसियों को कांग्रेस ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पीसीसी के राजैनिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। आदेशों के कहा गया है कि कांग्रेस की अनुशासन समिति की प्रधान विप्लव ठाकुर की अनुमति के बाद सोलन के वार्ड नंबर 17 से चुनाव लड़ रहे विकास ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी की उप प्रधान रीता ठाकुर व वार्ड नंबर 7 की सुनीता का पार्टी के लिए 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

News Archives

Latest News