वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Bilaspur Crime

 

DNN घुमारवीं
बिलासपुर के डंगार पंचायत के गांव हरितल्यांगर में एक महिला को वाहन द्वारा टक्कर मार देने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना में बंती देवी की मौत हुई है। वीरवार को किसी निजी कार्य से अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इस दौरान एक कार ने उक्त महिला को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार के चलते महिला उछलकर झाडिय़ों में जा गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

News Archives