DNN कुल्लू
1 नवम्बर। निदेशक ट्रांसपोर्ट हिमाचल प्रदेश द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट की नवम्बर महीना 2022 के लिए सारणी इस प्रकार से होगी।
कुल्लू जिला के लिए दिनांक 2 नवम्बर 2022 को कुल्लू में वाहनों की पासिंग तथा 03 नवम्बर
2022 को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
मनाली में 5 नवम्बर 2022
को पासिंग व 4 नवम्बर को ड्राइविंग टेस्ट होंगे, बंजार में 30 नवम्बर को पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट होंगे।















