DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट के नजदीक दो वाहनों की टक्कर के बाद ट्रक खाई में गिर गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और यातायात जाम खुलवाया। शुरूआती जांच में पता चला है कि ट्रक मालिक प्रदीप व परिचालक रोहित को घटना में चोटें आई है। इनका उपचार चल रहा है।
ट्रक में ज्यूरी से नारायणगढ़ लकड़ी ले जाई जा रही थी। कंडाघाट के नजदीक सोलन की दिशा से आ रही एक बेलेरो ट्रक को टकर मारी दी। जिसके कारण ट्रक खाई की ओर मुड़ गया और सीधे नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कंडाघाट थाना प्रभारी देसराज गुलेरिया टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।


















