वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

17 जनवरी। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी, अम्बाला कैंट ने सूचित किया है कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ तथा जम्मू कश्मीर के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, जिसके लिए  इन राज्यों के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को वायु सेना में शामिल करने के लिए नई मानव संसाधन पद्धति अपनाई गई है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सैन्य जीवन शैली का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि जनवरी, 2025 में अग्निवीर वायु सेना के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए निर्धारित परीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0171-2641125 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News